वेतन पर बड़ा अपडेट: तालीमी मरकज और विकास मित्र के मानदेय पर सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ेगी सैलरी मिलेगा लाभ!

वेतन पर बड़ा अपडेट

बिहार में नितीश कुमार की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए शानदार फैसला लिया है। तालीमी मरकज और विकास मित्र के मानदेय को बढ़ा कर लगभग दो गुना कर दिया है। जिससे इनमें ज़बरदस्त ख़ुशी और उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। हर तरफ लोग अपर मुख्य सचिव के के पाठक और नितीश कुमार की तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं।

बिहार शिक्षा विभाग

वित्तीय वर्ष 2023-24 में अक्टूबर 2023 से शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज ) के वर्त्तमान मानदेय 11000 /- रू० प्रतिमाह से वृद्धि कर 22000 /- रू० प्रतिमाह करने तथा राज्य सरकार द्वारा EPF हेतु देय अनिवार्य समानुपातिक अंशदान की वृद्धि के साथ ही 01 जुलाई से प्रतिवर्ष 05 प्रतिशत् की वार्षिक वृद्धि की स्वीकृति दी गई है।

अनु०जाति एवं अनु०जनजाति कल्याण विभाग

बिहार महादलित विकास मिशन के माध्यम से सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ पहुँचाने में एक कड़ी के रूप में कार्य कर रहे विकास मित्रों को मानदेय 1वीं सितम्बर, 2023 के प्रभाव से ₹13700/- (तेरह हजार सात सौ रूपया) प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹25000/- (पचीस हजार रूपया) प्रतिमाह करने एवं राज्य सरकार द्वारा देय अनिवार्य कर्मचारी भविष्य निधि खाता का अंशदान की समानुपातिक वृद्धि के साथ ही मानदेय पर 5% वार्षिक अभिवृद्धि प्रत्येक वर्ष 01, जुलाई से लागू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नियोजित शिक्षकों का मुद्दा

तो वहीं दूसरी ओर नियोजित शिक्षकों का मानना है कि इसको महज़ एक गजट न समझा जाए। ये नवनियुक्त शिक्षकों के मुंह पर ज़ोरदार तमाचा भी है जो वर्ष 2022 में CTET, D.El.Ed और B Ed कर के वर्षों की तपस्या के बाद शिक्षक बने और सुबह 09 बजे से 05 बजे तक आनड्यूटी रहता है, तो उसका वेतन 21,000 और तालीमी मरकज और विकास मित्र जो महज़ 2, 3 घंटा भी नहीं होते हैं स्कूल में, उसका 22,000 / 25,000 ये क्या हो रहा है।

कैबिनेट की बैठक में मिली हरी झंडी,

इसे भी पढ़ें >>>

Ladli Behna Yojana 2023: लाडली बहना आवास योजना में हुआ बड़ा बदलाव! जल्दी करें यह काम!

Exit mobile version