DA Hike 2023: केंद्र कर्मचारियों का इंतज़ार जल्द ही ख़त्म होने वाली है। आपको बता दें की कर्मचारियों को सरकार 1 जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते वृद्धि का लाभ देने वाली है। लेकिन इससे पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। आपको बता दें की गुजरात सरकार द्वारा कर्मचारियों को 8 फीसदी (DA / DR) का लाभ दिया गया है। जिससे कर्मचारियों में खुशियों का माहौल पैदा हो गया है। देखा जाए तो गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कर्मचारियों की चांदी ही चांदी कर दी है।
सरकार की घोषणा
मुख्यमंत्री की तरफ से जारी आदेश में यह साफ़-साफ़ कहा गया है कि राज्य सरकार के करीब 9.50 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स को 7वें वेतन आयोग के अनुसार कवर किया गया है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में की गई वृद्धि से इन कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा। सरकार की तरफ से DA में की गई 8 फीसदी की वृद्धि दो हिस्सों में लागू होगी।
पहला चार फीसदी महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी होगा। जबकि डीए में बाकी 4 प्रतिशत का इजाफा 1 जनवरी, 2023 से लागू होगा। आपको बता दें की DA में इजाफा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार की गई है। जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
तीन किश्तों में मिलेगा एरियर
घोषणा के तहत पिछला बकाया (एरियर) सरकार की तरफ से तीन किश्तों में जारी किया जाएगा। एरियर की पहली किश्त जून महीने की वेतन के साथ दी जाएगी। इसी तरह दूसरी और तीसरी किश्त को अक्टूबर 2023 के वेतन के साथ दिया जाएगा।
सरकार की तरफ से बताया गया है कि DA में इजाफा करने से सरकार के खजाने पर 4,516 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इससे पहले गुजरात सरकार ने अगस्त, 2022 में तीन फीसदी डीए का ऐलान किया था। जिसे 1 जनवरी 2022 से लागू किया गया था।
46 फसादी होगा DA
आपको बता दें फिलहाल केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों को 42 फीसदी DA का भुगतान किया जा रहा है। केंद्र की तरफ से अगले डीए का ऐलान 1 जुलाई से किया जाएगा। इस बार डीए में 4 फीसदी का इजाफा किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस तरह केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें>>>
बिहार सरकार ने IAS अधिकारीयों का किया तबादला! 55 को मिली नई पदस्थापना! देखें लिस्ट