राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफ़ा। केंद्रीय कर्मचारियों के समान बढ़ाया महंगाई भत्ता, बढ़कर हुआ 34%

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश सभी सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार की तरफ से एक बड़ी सौगात मिली है। आखिरकार मुख्यमंत्री ने कर्मियों के महंगाई भत्ते यानी DA पर अपना फैसला दे ही दिया है।

राज्य भर के कर्मी DA में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे इसी बीच BJP सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है।

7.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा :–

DA हाइक की जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया है। खबरों के मुताबिक इस फैसले की जानकारी देते हुए मंत्री जी ने कहा

है कि राज्य सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के समान राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ाने का फैसला लिया है।

उन्होंने ये भी कहा कि इससे  राज्य के 7.5 लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। लेकिन इससे सरकार पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ेगा।

बताते चलें कि  राज्य सरकार के इस फैसले से  सरकारी खजाने पर 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ा है।

सितम्बर से मिलेगा 34% DA का लाभ :–

मध्य प्रदेश अपने राज्य के सभी सरकारी कर्मियों को खुशखबरी देते हुए उनके महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर दी है, जिससे कर्मियों का महंगाई भत्ता 31 से 34 फीसदी बढ़ा है।

लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी अगस्त महीने से लागू मानी जाएगी जो राज्य सरकार के कर्मचारियों को सितंबर में मिलेगा।

राज्य के पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा। लेकिन इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार से जरुरी कंकरेंस मंजूरी ली जाएगी क्योंकि पहले छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का ही हिस्सा हुआ करता था।