8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका अपनी सैलरी पर अब आप भी दे सकते हैं राय
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए इस समय एक अहम अपडेट सामने आया है। सरकार ने 8th Central Pay Commission (8वीं वेतन आयोग) को लेकर कर्मचारियों से सीधे सुझाव मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सीधी बात करें तो इस बार सिर्फ अधिकारी ही फैसला नहीं करेंगे, बल्कि आपकी राय भी मायने रखेगी।
अगर आप चाहते हैं कि आने वाले समय में आपकी सैलरी, फिटमेंट फैक्टर, डीए या पेंशन में सही सुधार हो, तो यह मौका हाथ से जाने न दें।
सबसे पहले यह समझ लें
यह कोई नौकरी का फॉर्म नहीं है।
यह एक सुझाव फॉर्म है, जहाँ आप सरकार को बता सकते हैं कि वेतन और भत्तों में क्या बदलाव होना चाहिए।
सरकार ने यह प्रक्रिया MyGov पोर्टल के माध्यम से शुरू की है।
अब जानिए आसान भाषा में – फॉर्म कैसे भरें
🔹 1. सबसे पहले वेबसाइट खोलें
अपने मोबाइल या कंप्यूटर में www.mygov.in खोलें।
Direct Link- https://www.mygov.in/mygov-survey/8th-central-pay-commission-questionnaire
वहाँ आपको 8th Central Pay Commission Questionnaire नाम से एक सर्वे दिखाई देगा।
🔹 2. लॉगिन करना जरूरी है
अगर आपने पहले MyGov पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन कर सकते हैं।
पूरा प्रोसेस 2–3 मिनट में हो जाता है।
🔹 3. सवालों को ध्यान से पढ़ें
फॉर्म में करीब 15–18 सवाल होंगे।
ये सवाल सीधे आपकी सैलरी से जुड़े होंगे, जैसे:
- फिटमेंट फैक्टर कितना होना चाहिए?
- डीए की गणना में बदलाव चाहिए या नहीं?
- पेंशन सिस्टम में सुधार कैसे हो?
- सालाना इंक्रीमेंट पर आपकी राय क्या है?
जल्दीबाज़ी में जवाब न दें। आराम से पढ़ें और सोचकर लिखें।
🔹 4. सिर्फ हाँ/ना मत लिखिए
जहाँ लिखने का विकल्प हो, वहाँ अपनी बात साफ शब्दों में रखें।
उदाहरण के लिए:
महंगाई को देखते हुए फिटमेंट फैक्टर कम से कम 2.6 होना चाहिए ताकि कर्मचारियों की वास्तविक आय में वृद्धि हो।
आपका जवाब जितना स्पष्ट होगा, उतना असरदार होगा।
🔹 5. आखिर में Submit जरूर करें
सभी सवालों के जवाब देने के बाद नीचे “Submit” बटन दबाएँ।
यही आखिरी और सबसे जरूरी स्टेप है।
सबमिट किए बिना आपका सुझाव दर्ज नहीं होगा।
8वां वेतन आयोग: कब तक भर सकते हैं?
इस फॉर्म को 16 मार्च 2026 तक भरा जा सकता है।
इसके बाद सर्वे बंद हो जाएगा।
8वां वेतन आयोग: आखिर क्यों जरूरी है यह?
हर वेतन आयोग के बाद लाखों कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन तय होती है।
अगर आप चाहते हैं कि इस बार आपकी आवाज सुनी जाए, तो यह मौका बिल्कुल न छोड़ें।
कई बार हम सोचते हैं कि हमारी राय से क्या फर्क पड़ेगा लेकिन जब हजारों कर्मचारी एक जैसी बात लिखते हैं, तो वही आगे सिफारिश का आधार बनती है।
biharteacher.org की सलाह
अगर आप केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनर हैं, तो आज ही समय निकालकर यह फॉर्म भर दें।
यह सिर्फ 10–15 मिनट का काम है, लेकिन असर आने वाले कई सालों तक रह सकता है।
इसे भी पढ़ें>>



