8th Pay Commission

8th Pay Commission Update: होली से पहले DA Hike का ऐलान कर सकती है मोदी सरकार, कर्मचारियों की सैलरी में होगा जबरदस्त इजाफा

×

8th Pay Commission Update: होली से पहले DA Hike का ऐलान कर सकती है मोदी सरकार, कर्मचारियों की सैलरी में होगा जबरदस्त इजाफा

Share this article

8th Pay Commission Update: होली से पहले मोदी सरकार कर्मचारियों को दे सकती है बड़ा तोहफा, DA बढ़ने की उम्मीद

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए इस बार होली थोड़ी खास हो सकती है। वजह ये है कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मोदी सरकार होली से पहले महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि जनवरी 2026 के लिए DA में बढ़ोतरी की घोषणा मार्च के पहले सप्ताह में की जा सकती है।

हर साल की तरह इस साल भी जनवरी वाला DA हाइक मार्च में ही घोषित होता है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा अहम हो जाता है क्योंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है। अब ऐसे में सभी केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर भी है और उससे पहले आने वाली DA बढ़ोतरी पर भी।

आखिर मोदी सरकार DA कब बढ़ा सकती है?

देखिए, DA बढ़ाने का एक सिस्टम होता है। सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है।

जनवरी वाला DA आमतौर पर मार्च में घोषित किया जाता है और जुलाई वाला DA दीवाली के आसपास यानी अक्टूबर या नवंबर में आता है।

इसी पैटर्न को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जनवरी 2026 का DA हाइक भी मोदी सरकार मार्च 2026 के पहले हफ्ते में घोषित कर सकती है।

8th Pay Commission Update: अभी कर्मचारियों को कितना DA मिल रहा है?

फिलहाल 31 दिसंबर 2025 तक केंद्रीय कर्मचारियों को 58% DA मिल रहा है।


यह जुलाई से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए 3% बढ़ोतरी के बाद लागू हुआ था।

अब खबरें ये आ रही हैं कि जनवरी 2026 के लिए मोदी सरकार इसमें थोड़ा और इजाफा कर सकती है।

इसे भी पढ़ें>>
8वां वेतन आयोग: सैलरी में बड़ी छलांग, सरकार ने शुरू की सुझाव लेने की प्रक्रिया

कितना बढ़ सकता है DA?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार DA में लगभग 2% की बढ़ोतरी हो सकती है।

अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का कुल DA 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा।

हालांकि यह बढ़ोतरी सुनने में छोटी लग सकती है, लेकिन सैलरी और पेंशन पर इसका सीधा असर पड़ता है, इसलिए कर्मचारियों के लिए यह काफी मायने रखता है।

पहले भी जनवरी में कम DA बढ़ा है

ऐसा पहली बार नहीं होगा जब जनवरी में DA कम बढ़ेगा।

  • जनवरी 2000 में सिर्फ 1% बढ़ा था
  • जनवरी 2007 में 2% बढ़ा था
  • जनवरी 2018 में 2% बढ़ा था
  • जनवरी 2025 में भी 2% बढ़ा था

तो अगर जनवरी 2026 में भी 2% बढ़ता है, तो यह कोई नई या अलग बात नहीं होगी।

8वें वेतन आयोग से जुड़ा बड़ा अपडेट

एक और जरूरी बात यह है कि मोदी सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग के Terms of Reference जारी कर दिए थे।

हर बार जब नया वेतन आयोग लागू होता है तो एक प्रक्रिया फॉलो की जाती है:

मौजूदा DA को बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाता है और फिर DA को 0% कर दिया जाता है।

यानि नई सैलरी स्ट्रक्चर में DA मर्ज होकर नया बेसिक पे बनता है और उसके बाद फिर से DA की गणना शुरू होती है।

कर्मचारियों के लिए यह DA बढ़ोतरी क्यों जरूरी है?

इस बार की DA बढ़ोतरी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि:

7वां वेतन आयोग अब खत्म हो चुका है और 8वां वेतन आयोग आने वाला है।

ऐसे में जो भी मौजूदा DA होगा, उसे नई बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाएगा।

यानी अगर मोदी सरकार DA को 60% तक बढ़ाती है, तो इसका असर आगे आने वाले वेतन ढांचे में भी देखने को मिल सकता है।

सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों से जुड़ी ऐसी ही लेटेस्ट खबरों के लिए विजिट करते रहें:

🌐 https://biharteacher.org/

Writer: Mobassir AlamEditor: Mobassir Alam