Bihar Teacher Vacancy 2026: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में 52,000 शिक्षकों की होगी नई भर्ती!
बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार में जल्द ही लगभग 52,000 नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) के माध्यम से आयोजित की जाएगी और इसके लिए TRE-4 परीक्षा लिया जाएगा।
असल में अभी भी राज्य के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी देखी जा रही है। कई जगहों पर एक ही शिक्षक से कई क्लास संभलवाया जा रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ता है। इसी स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है कि नई शिक्षक भर्ती जल्द कराया जाए ताकि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल थोड़ा बेहतर किया जा सके।
इस भर्ती में कितने पद रहेंगे?
सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पदों का बंटवारा इस प्रकार किया गया है:
- कुल नई नियुक्ति: 52,000 पद
- TRE-4 के तहत सामान्य शिक्षक: 45,000 पद
- विशेष विद्यालयों के लिए विशेष शिक्षक: 7,000 पद
यानि इस बार विशेष विद्यालयों के लिए भी अलग से शिक्षकों की भर्ती किया जाएगा, ताकि दिव्यांग बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके।
अगर बात करें पिछले कुछ सालों की, तो बिहार में BPSC के माध्यम से पहले भी TRE-1, TRE-2 और TRE-3 परीक्षा के जरिए बड़ी संख्या में शिक्षकों को नियुक्त किया जा चुका है। सरकार का दावा है कि लगातार इस दिशा में काम किया जा रहा है ताकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
BPSC के माध्यम से अब तक की गई नियुक्तियां
- अब तक कुल: 2.58 लाख से ज्यादा शिक्षक नियुक्त
- TRE-1 के जरिए: 1.70 लाख+ शिक्षक
- TRE-2 के जरिए: 70,000+ शिक्षक
- TRE-3 के तहत: 66,603 पद भरे जा चुके हैं
इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा लगभग 3.68 लाख स्थानीय निकाय (नियोजित) शिक्षकों को नियमित भी किया गया है।
सरकार सिर्फ भर्ती पर ही नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट पर भी काम कर रही है। साल 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग को इस बार बड़ा बजट दिया गया है ताकि सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।
Bihar Teacher Vacancy 2026: शिक्षा विभाग का बजट और नई पहल (2026-27)
- शिक्षा विभाग का कुल बजट: ₹60,204.60 करोड़
- हर प्रखंड में मॉडल स्कूल बनाने के लिए: ₹800 करोड़
- पुराने संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए: ₹200 करोड़
सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के लागू होने के बाद स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता और आधारभूत संरचना दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है।
शिक्षा मंत्री का कहना है कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और स्कूलों के आधारभूत ढांचे में सुधार करने पर जोर दे रही है। उनका मानना है कि नई शिक्षक बहालियों से आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
वहीं दूसरी तरफ, पूर्व शिक्षा मंत्री (राजद) ने इसको लेकर सवाल भी उठाया है। उनका कहना है कि अभी भी कई स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है और विभाग में सुधार की जरूरत है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। अगर TRE-4 भर्ती समय पर पूरा हो जाता है, तो आने वाले समय में छात्रों के लिए यह एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें>>
सरकारी कर्मचारी मेडिकल क्लेम नियम: अब ₹5 नहीं, पूरे ₹10 लाख तक मिलेगा इलाज का पैसा, जानें पूरी खबर!






