अन्य

बिहार के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब शनिवार को नहीं चलेगी पूरी क्लास, शिक्षामंत्री का नया आदेश जारी!

×

बिहार के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब शनिवार को नहीं चलेगी पूरी क्लास, शिक्षामंत्री का नया आदेश जारी!

Share this article

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब शनिवार को रहेगा हाफ डे, शिक्षामंत्री का बड़ा फैसला

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।

अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे रहेगा।

यानी शनिवार के दिन स्कूल पूरे समय तक नहीं चलेंगे।

इस फैसले से बिहार के करीब 1.70 करोड़ छात्र-छात्राओं और लगभग 5.70 लाख शिक्षकों को फायदा मिलने वाला है।

इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग की ओर से विधान परिषद में दी गई।

शिक्षामंत्री सुनील कुमार ने बताया कि ये फैसला शिक्षकों के काम करने के समय यानी HRR (कार्य समय) को एक जैसा करने के लिए लिया गया है।

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में पहले से ही शिक्षकों का कार्य समय एक समान है।

लेकिन बिहार में अभी अलग-अलग स्तर पर अलग व्यवस्था चल रही है, जिसमें लगभग 10% HRR दिया जाता है।

अब सरकार इसे नियुक्ति के आधार पर एक जैसा करने की तैयारी में है।

प्रधानाध्यापकों के ट्रांसफर पर होगी फिर से समीक्षा

शिक्षामंत्री ने ये भी कहा कि प्रधानाध्यापकों के आपसी ट्रांसफर (म्यूचुअल ट्रांसफर) को लेकर जो मामले आए हैं, उनकी दोबारा समीक्षा की जाएगी।

बताया गया कि बिहार में ICT-3 के तहत करीब 72 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

अगर शिक्षकों की तरफ से इस तरह की कोई समस्या आती है तो अधिकारी उसकी जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

शिक्षकों के PF को लेकर सरकार सख्त

विधान परिषद में ये मुद्दा भी उठा कि कुछ जिलों में शिक्षकों और कर्मचारियों के PF (भविष्य निधि) खाते में समय पर पैसा जमा नहीं हो रहा है।

इस पर शिक्षामंत्री ने कहा कि सभी जिलों में इसकी जांच करवाई जाएगी और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी वहां कार्रवाई होगी।

प्राइवेट एजेंसी से रखे गए कर्मियों की होगी जांच

राज्य के विश्वविद्यालयों में प्राइवेट एजेंसियों के माध्यम से रखे गए कर्मियों को लेकर भी सरकार अब सतर्क हो गई है।

मंत्री ने कहा कि बिना नई एजेंसी के आए ही पुराने कर्मचारियों को हटाने जैसी शिकायतें मिली हैं।

ऐसे मामलों की जांच कराई जा रही है और जरूरत पड़ी तो अलग से भी जांच होगी।

अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा

सदन में छात्राओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर भी चर्चा हुई।

सरकार ने कहा है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

फरवरी महीने में ऐसे 36 मामलों में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

शिक्षा विभाग से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें – biharteacher.org

इसे भी पड़े>>

8th Pay Commission Update: होली से पहले DA Hike का ऐलान कर सकती है मोदी सरकार, कर्मचारियों की सैलरी में होगा जबरदस्त इजाफा

Writer: Mobassir AlamEditor: Mobassir Alam