बिहार जनगणना 2027: अगर आप बिहार में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। आने वाली जनगणना 2027 को लेकर सरकार ने तैयारी अब तेज कर दी है। पटना में हुई एक बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना पहले से थोड़ी अलग तरीके से कराई जाएगी, मतलब इसमें डिजिटल सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस बार कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग खुद ही अपनी जानकारी ऑनलाइन भर दें, ताकि बाद में घर-घर जाकर सर्वे करने में आसानी हो सके।
पहले खुद से भर सकेंगे जानकारी
इस बार लोगों को एक मोबाइल ऐप के जरिए Self Enumeration यानी खुद से अपनी जानकारी भरने का मौका दिया जाएगा।
इसमें आप अपने परिवार और घर से जुड़ी जरूरी जानकारी खुद ही डाल सकते हैं।
📅 इसकी तारीख रखी गई है –
17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक
अगर कोई व्यक्ति इस दौरान अपनी जानकारी ऐप में नहीं भर पाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
2 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे
जिन लोगों ने मोबाइल ऐप के जरिए जानकारी नहीं दी होगी, उनके घर सरकारी कर्मचारी खुद जाएंगे।
📅 घर-घर सर्वे की शुरुआत –
2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक होगी।
इस दौरान जनगणना कर्मचारी आपसे करीब 33 सवाल पूछ सकते हैं।
क्या-क्या पूछा जाएगा?
सर्वे के दौरान आपसे जो सवाल पूछे जाएंगे वो कुछ इस तरह के हो सकते हैं:
- आपके घर में कितने लोग रहते हैं
- घर पक्का है या कच्चा
- बिजली, पानी और शौचालय की सुविधा है या नहीं
- परिवार में कौन क्या करता है (जैसे नौकरी, पढ़ाई आदि)
- घर की बेसिक सुविधाओं से जुड़ी जानकारी
इसलिए जब भी कर्मचारी आपके घर आएं तो सही जानकारी जरूर दें
ताकि आगे चलकर सरकारी योजनाओं का फायदा मिलने में दिक्कत ना हो।
बिहार जनगणना 2027: पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना
अधिकारियों के मुताबिक इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से करने की तैयारी है। ऐसा करने से डेटा सही रहेगा और आगे सरकार को योजना बनाने में भी मदद मिलेगा।
सरकार का कहना है कि आने वाले समय में जो भी विकास से जुड़ी योजनाएं बनेंगी, उसमें इस जनगणना के आंकड़ों का बहुत बड़ा रोल रहेगा।
तो अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो समय रहते ऐप के जरिए अपनी जानकारी भर दें, नहीं तो मई महीने में कर्मचारी आपके घर आकर सर्वे जरूर करेंगे।






