अन्य

बिहार में बड़ा अपडेट: बच्चों के लिए खुशखबरी, कर्मियों के लिए टेंशन – 70 हजार स्कूलों में अभिभावकों को बुलाया गया!

×

बिहार में बड़ा अपडेट: बच्चों के लिए खुशखबरी, कर्मियों के लिए टेंशन – 70 हजार स्कूलों में अभिभावकों को बुलाया गया!

Share this article

बिहार शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर: CM के जन्मदिन पर बच्चों को पोशाक, कर्मियों का वेतन अटका और 70 हजार स्कूलों में अभिभावक मीटिंग

पटना: बिहार में शिक्षा विभाग और आंगनबाड़ी से जुड़ी तीन बड़ी खबर सामने निकल कर आई है, जो बच्चों, अभिभावकों और कर्मियों तीनों से जुड़ी हुई है।

एक तरफ मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर आंगनबाड़ी के बच्चों को पोशाक देने की तैयारी चल रहा है,

वहीं दूसरी तरफ कुछ नगर निकाय कर्मियों को अभी तक उनका वेतन नही मिल पाया है।

इसके अलावा राज्य के करीब 70 हजार स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक भी कराई गई, ताकि बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा को लेकर सही जानकारी दिया जा सके।

CM के जन्मदिन पर 51 लाख बच्चों को मिलेगा नया पोशाक

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को पोशाक दिया जाएगा।

इसको लेकर विभाग के तरफ से तैयारी लगभग पूरा कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पहले चरण में करीब 51 लाख बच्चों को दो-दो सेट पोशाक मिलने वाला है।

ये पोशाक कोई बाहर की कंपनी नही बना रही है, बल्कि जीविका दीदियों के द्वारा ही तैयार किया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से इस काम को पूरा किया जा रहा है ताकि स्थानीय महिलाओं को रोजगार भी मिले और बच्चों को समय पर पोशाक भी।

सभी जिलों के डीपीओ और बीपीओ को पहले ही निर्देश दे दिया गया है कि वितरण को लेकर तैयारी रखे।

बताया जा रहा है कि बहुत जल्द इसका वितरण शुरू किया जाएगा।

इस योजना से बच्चों में समानता की भावना भी आएगा और स्कूल आने के प्रति उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

बिहार में बड़ा अपडेट: सरकार के निर्देश के बाद भी कई कर्मियों को नही मिला फरवरी का वेतन

वहीं दूसरी तरफ सीवान जिले से एक परेशानी वाली खबर सामने आई है।

यहां नगर परिषद में काम करने वाले कई कर्मियों को अभी तक फरवरी महीने का वेतन नही मिल पाया है।

जबकि सरकार के तरफ से साफ निर्देश दिया गया था कि होली से पहले सभी कर्मियों का वेतन भुगतान कर दिया जाए।

लेकिन अभी भी कई दैनिक मजदूर और सफाई कर्मियों के खाते में पैसा ट्रांसफर नही हुआ है।

कुछ लोगों को आंशिक पैसा मिला है, लेकिन पूरा भुगतान अभी तक लंबित ही है।

इतना ही नही, ईपीएफ और ईएसआई जैसी जरूरी भुगतान भी कई कर्मियों का बाकी बताया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि जिन एजेंसियों के माध्यम से मैनपावर की आपूर्ति होती है

उन्हीं के स्तर पर भुगतान की प्रक्रिया चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी कर्मियों को उनका बकाया वेतन मिल जाएगा।

70 हजार स्कूलों में अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की जानकारी दी गई

राज्य के लगभग 70 हजार प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस मीटिंग में बच्चों के मम्मी-पापा को स्कूल बुलाया गया था

जहां शिक्षकों ने उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी दिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि आने वाली वार्षिक परीक्षा से पहले बच्चों को किसी भी प्रकार का तनाव ना हो और अभिभावक घर पर उनका सही तरीके से सहयोग कर सके।

मीटिंग में इन बातों पर खास जोर दिया गया:

  • बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से हो रहा है या नही
  • परीक्षा के समय बच्चों को तनाव मुक्त कैसे रखे
  • घर पर पढ़ाई का सही माहौल कैसे बनाये
  • बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखना कितना जरूरी है
  • परीक्षा की तैयारी में अभिभावकों की क्या भूमिका होना चाहिए

प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने अभिभावकों से खुलकर बात किया और उन्हें समझाया कि परीक्षा के समय बच्चों पर ज्यादा दबाव नही डाले, बल्कि उनका हौसला बढ़ाए।

योजनाओं का सीधा लाभ
सरकार के तरफ से बच्चों के विकास और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई तरह का प्रयास किया जा रहा है।

एक तरफ जहां बच्चों को पोशाक देने की योजना शुरू हो रही है,

वहीं दूसरी तरफ कर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर भी प्रक्रिया जारी है।

साथ ही स्कूलों में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस तरह का बैठक काफी मददगार साबित हो सकता है।

आने वाले समय में इन सभी योजनाओं का सीधा लाभ बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर देखने को मिल सकता है।

Writer: MOBASSIR ALAMEditor: MOBASSIR ALAM