बिहार सरकार नौकरी

बिहार भर्ती अपडेट: बिहार में नौकरी की बड़ी सौगात! 1.5 लाख पदों पर जल्द भर्ती, जानें पूरी डिटेल!

×

बिहार भर्ती अपडेट: बिहार में नौकरी की बड़ी सौगात! 1.5 लाख पदों पर जल्द भर्ती, जानें पूरी डिटेल!

Share this article

बिहार भर्ती अपडेट: 1.5 लाख पदों पर जल्द बहाली, खिलाड़ियों को भी ट्रायल से नौकरी का मौका

बिहार भर्ती अपडेट: बिहार सरकार ने राज्य के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया को अब तेज कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब 1.5 लाख पदों पर जल्द नियुक्ति की तैयारी चल रही है। इसके लिए संबंधित आयोग और विभागों को रिक्तियों की सूचना भेज दी गई है, ताकि बहाली की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

बिहार भर्ती अपडेट: कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया तेज

अधिकारियों का कहना है कि सरकारी नियुक्ति एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया होती है।

और अभी भी कई विभागों में पहले से बहाली जारी है। पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी दी गई है, लेकिन अभी भी काफी पद खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए विभागों को थोड़ा और तेजी लाने को कहा गया है।
सरकार का मानना है कि अगर ये रिक्तियां भर जाती है तो दफ्तरों का कामकाज और बेहतर हो पाएगा और आम लोगों को भी सेवाएं समय से मिल सकेगी। मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत चुने गए विषय विशेषज्ञों को अलग-अलग जिलों और विभागों में तैनात भी किया जा रहा है, जिससे योजनाओं के काम में सुधार आने की उम्मीद है।

खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर नौकरी

खेल विभाग की ओर से राज्य के अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी एक तरह से राहत की खबर है।

अब खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की जा रही है।

अलग-अलग खेलों से आवेदन मिल चुके हैं और उनकी जांच के बाद योग्य खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा।

ट्रायल से जुड़ी जरूरी बातें:

  • चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा
  • एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी और कुश्ती जैसे खेल शामिल है
  • ट्रायल की संभावित तिथि 21 से 24 फरवरी के बीच तय की गई है
  • खिलाड़ियों को अलग से जगह और समय की सूचना दी जाएगी, ताकि प्रक्रिया साफ रहे

बिहार भर्ती अपडेट: पुलिस विभाग में भी भर्ती आगे बढ़ी

इधर, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा प्रवर्तन अवर निरीक्षक पद के लिए अगला चरण शुरू किया जा रहा है। लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा और उनके दस्तावेजों की जांच भी साथ-साथ चल रही है, ताकि फाइनल चयन सूची तैयार हो सके।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • इंटरव्यू 24 से 27 फरवरी के बीच आयोजित होगा
  • सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच जारी है

युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के मौके

सरकार का कहना है कि बड़े स्तर पर होने वाली इस बहाली से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगा और युवाओं को नौकरी के ज्यादा अवसर मिलेंगे। काफी समय से खाली पड़े पद भरने से सरकारी कामकाज की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। आगे जरूरत के हिसाब से अन्य विभागों में भी रिक्तियों की पहचान कर भर्ती प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें>>

TRE-4 Teacher Recruitment: 44 हजार शिक्षकों की बहाली फाइनल, जानिए कब आएगा नोटिफिकेशन और कौन होंगे शामिल!