Bihar Salary Update: होली से पहले ही मिल जाएगा फरवरी का वेतन, कर्मचारियों के लिए राहत की खबर!
बिहार के सरकारी कर्मचारी और खासकर नियोजित शिक्षक के लिए एक राहत वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि इस बार फरवरी महीने का वेतन होली से पहले ही दे दिया जाएगा। मतलब साफ है कि अब कर्मचारियों को त्योहार के समय पैसों को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Bihar Salary Update: 28 फरवरी तक खाते में आ सकता है सैलरी
विधान परिषद में वित्त मंत्री विजय प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार में काम कर रहे लगभग 10 लाख नियमित और नियोजित कर्मचारियों को फरवरी का वेतन 28 फरवरी 2026 तक उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को पहले से ही निर्देश दे दिया गया है कि वेतन भुगतान में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
इस बार होली मार्च के पहले सप्ताह (लगभग 3 या 4 मार्च) में है, इसलिए सरकार चाहती है कि उससे पहले ही सभी को सैलरी मिल जाए ताकि लोग आराम से अपने परिवार के साथ त्योहार मना सके।
विनियोग विधेयक 2026 भी हुआ पास
मंगलवार को बिहार विधान परिषद में बिहार विनियोग संख्या-2 विधेयक 2026 को ध्वनिमत से पास कर दिया गया है।
इसके बाद अब सरकार को नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट खर्च करने की मंजूरी मिल गई है।
सरकार को इस बार करीब ₹3,47,589.76 करोड़ रुपये खर्च करने का अधिकार मिला है, जिससे राज्य के अलग-अलग विभागों में विकास कार्यों के साथ-साथ कर्मचारियों का वेतन और जरूरी भुगतान किया जाएगा।
इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
सरकार के इस फैसले का सीधा फायदा इन लोगों को मिलने वाला है:
- नियोजित शिक्षक
- शिक्षा विभाग के कर्मचारी
- पंचायत और नगर निकाय कर्मी
- अन्य सरकारी कर्मचारी
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि त्योहार के समय वेतन लेट हो जाता है और लोगों को काफी परेशानी होती है, लेकिन इस बार पहले ही वेतन देने की बात कहकर सरकार ने थोड़ी राहत जरूर दे दी है।
सरकार का मकसद क्या है?
सरकार का कहना है कि समय पर वेतन मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कत नहीं होगी और वो अपने परिवार के साथ अच्छे से होली मना पाएंगे। साथ ही त्योहार के समय बाजार में भी थोड़ा आर्थिक गतिविधि बढ़ेगा, जिससे सभी को फायदा होगा।
बिहार के शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए BiharTeacher.org पर विजिट करते रहिए।
इसे भी पढ़ें>>
बिहार में शिक्षकों के तबादले पर बड़ा फैसला: नई ट्रांसफर पॉलिसी अप्रैल 2026 से लागू होने की तैयारी!

