BPSC TRE-4

BPSC TRE 4.0 Press Release: TRE 4.0 को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट कक्षा 1 से 12 तक होगी नई शिक्षक भर्ती!

×

BPSC TRE 4.0 Press Release: TRE 4.0 को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट कक्षा 1 से 12 तक होगी नई शिक्षक भर्ती!

Share this article

BPSC TRE 4.0: बिहार में नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, नोटिफिकेशन जल्द

BPSC TRE 4.0: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 के तहत नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग को राज्य के अलग-अलग विभागों के विद्यालयों में शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचन प्राप्त हो चुका है।
इससे अब यह लगभग तय हो गया है कि बिहार में एक और बड़ी शिक्षक बहाली जल्द देखने को मिलेगी।

किन कक्षाओं के लिए होगी शिक्षक भर्ती?

इस बार की TRE 4.0 भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में निम्नलिखित कक्षाओं के लिए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे:

  • कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक शिक्षक)
  • कक्षा 6 से 8 (मध्य विद्यालय शिक्षक)
  • कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक शिक्षक)
  • कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक शिक्षक)

इन सभी स्तरों पर विद्यालय अध्यापक पदों के लिए नियुक्ति की जाएगी।

SC/ST कल्याण विभाग के स्कूलों में भी होगी नियुक्ति

सिर्फ शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पदों पर बहाली की जाएगी।

यह नियुक्तियां निम्नलिखित कक्षाओं के लिए की जाएंगी:

  • कक्षा 1 से 5
  • कक्षा 6 से 10
  • कक्षा 11 से 12

BC/EBC कल्याण विभाग के विद्यालय भी शामिल

इसके अलावा पिछड़ा वर्ग (BC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) कल्याण विभाग के स्कूलों में भी TRE 4.0 के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

यहां भर्ती निम्न कक्षाओं के लिए होगी:

  • कक्षा 6 से 8
  • कक्षा 9 से 10
  • कक्षा 11 से 12

इन विद्यालयों में भी शिक्षक के साथ-साथ प्रधानाध्यापक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

BPSC TRE 4.0: कब जारी होगा नोटिफिकेशन?

BPSC द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि सभी प्राप्त अधियाचनों के आधार पर समेकित विज्ञापन (Combined Notification) जल्द ही जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन के बाद मिलेगी ये जानकारी

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियां दी जाएंगी:

  • पात्रता (Eligibility)
  • आयु सीमा
  • सिलेबस
  • परीक्षा पैटर्न
  • आवेदन की अंतिम तिथि

biharteacher.org की ओर से सभी अभ्यर्थियों को सलाह लिए जरूरी सलाह

TRE 4.0 का नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से अपने जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि तैयार रखें ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।