BPSC TRE-4

BPSC TRE 4.0 अपडेट: BPSC Calendar में परीक्षा तिथि शामिल, मार्च में आ सकता है नोटिफिकेशन!

×

BPSC TRE 4.0 अपडेट: BPSC Calendar में परीक्षा तिथि शामिल, मार्च में आ सकता है नोटिफिकेशन!

Share this article

BPSC TRE 4.0 अपडेट: बिहार में फिर से आने वाली है शिक्षकों की बंपर बहाली, 46 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति!

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य में जल्द ही BPSC TRE 4.0 के तहत शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार करीब 46,595 पदों पर नियुक्ति की तैयारी की जा रही है।

जिससे सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरा जा सके।

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए नए BPSC परीक्षा कैलेंडर में TRE 4.0 भर्ती प्रक्रिया को शामिल किया गया है।

कैलेंडर में दिए गए शेड्यूल के अनुसार इस भर्ती से जुड़ा ऑफिशियल नोटिफिकेशन मार्च महीने में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

यानी जो भी अभ्यर्थी इस बार आवेदन करना चाहते हैं।

उन्हें अब अपनी तैयारी को थोड़ा और सीरियस तरीके से लेना चाहिए।

सितंबर में हो सकती है परीक्षा

बताया जा रहा है कि TRE 4.0 की लिखित परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

हालांकि अभी फाइनल नोटिस आना बाकी है, लेकिन आयोग के परीक्षा कैलेंडर में इन तारीखों का जिक्र किया गया है।

ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि परीक्षा सितंबर में ही ली जाएगी।

प्राथमिक और अल्पसंख्यक स्कूलों के लिए भी अलग पद

इस बार भर्ती में प्राथमिक विद्यालयों के लिए भी अच्छी खासी संख्या में सीटें रहने वाली है।

अनुमान है कि करीब 10,000 पद प्राथमिक शिक्षकों के लिए रखे जा सकते हैं।

वहीं, राज्य के अल्पसंख्यक विद्यालयों के लिए लगभग 1,000 पद सुरक्षित रहने की बात कही जा रही है।

BPSC TRE 4.0 अपडेट: नवंबर तक रिजल्ट देने की तैयारी

BPSC की तरफ से कोशिश ये रहेगी कि पूरी भर्ती प्रक्रिया ज्यादा लंबी ना खिंचे।

परीक्षा खत्म होने के बाद नवंबर महीने तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।

ताकि साल खत्म होने से पहले ही सफल उम्मीदवारों को जॉइनिंग लेटर मिल सके

क्योंकि पिछली बार देरी को लेकर काफी सवाल भी उठे थे।

BPSC TRE 4.0 अपडेट: अभी से शुरू कर दें तैयारी

जो भी उम्मीदवार TRE 4.0 में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए यही सही समय है तैयारी शुरू करने का।

नोटिफिकेशन आने के बाद बहुत ज्यादा समय नहीं मिलेगा,

इसलिए अभी से सिलेबस और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

बिहार शिक्षक भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए विजिट करते रहें

👉 biharteacher.org

इसे भी पढ़ें>>
TET बंद CTET भर्ती: बिहार में अब नहीं होगी TET परीक्षा, CTET से ही बन सकेंगे प्राथमिक शिक्षक!

Writer: Mobassir AlamEditor: Mobassir AlamSource News