अन्य

रेलवे में बंपर भर्ती 2026: ALP के 11,127 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, जानिए पूरी डिटेल!

×

रेलवे में बंपर भर्ती 2026: ALP के 11,127 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, जानिए पूरी डिटेल!

Share this article

रेलवे में 11,127 पदों पर मेगा भर्ती! 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा मौका!
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। रेल मंत्रालय ने साल 2026 में सहायक लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। मतलब साफ है कि रेलवे में अब काफी समय से खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने ये भी कहा है कि सभी ज़ोनल रेलवे में जो ALP के पद खाली हैं, उनको जल्द से जल्द भरा जाएगा ताकि ट्रेनों का संचालन अच्छे से हो सके। अभी कई जगहों पर स्टाफ की कमी के कारण कर्मचारियों को ज्यादा काम करना पड़ रहा था, जिसको देखते हुए ये भर्ती निकाली जा रही है।

आखिर ये भर्ती क्यों निकाली जा रही है?

देखिए, पिछले कुछ सालों से रेलवे में सहायक लोको पायलट के हजारों पद खाली पड़े हुए थे। इससे ट्रेन ऑपरेशन में दिक्कत भी हो रही थी और स्टाफ पर काम का लोड भी बढ़ता जा रहा था। इसी वजह से रेलवे बोर्ड ने HRMS सिस्टम के जरिए सभी ज़ोन से डाटा लिया और चेक किया कि कहां कितने पद खाली हैं।

उसके बाद ये फैसला लिया गया कि साल 2026 में लेवल-2 के तहत 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे ना सिर्फ रेलवे का काम आसान होगा बल्कि युवाओं को नौकरी का अच्छा मौका भी मिलेगा।

रेलवे में बंपर भर्ती 2026:  किस ज़ोन में कितने पद हैं? (Zone Wise Vacancy)

रेलवे ज़ोनपदों की संख्या
सेंट्रल रेलवे1400
ईस्ट सेंट्रल रेलवे700
ईस्ट कोस्ट रेलवे1625
ईस्टर्न रेलवे608
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे457
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे105
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे1276
नॉर्दर्न रेलवे740
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे600
साउथ सेंट्रल रेलवे674
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे200
साउथ ईस्टर्न रेलवे1531
सदर्न रेलवे250
साउथ वेस्टर्न रेलवे200
वेस्ट सेंट्रल रेलवे541
वेस्टर्न रेलवे214
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स6

सबसे ज्यादा भर्ती ईस्ट कोस्ट रेलवे में होने वाली है, जबकि सबसे कम पद नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में हैं।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

अभी तक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन पिछले भर्ती के हिसाब से सिलेक्शन प्रोसेस कुछ इस तरह हो सकता है:

  • CBT-1 एग्जाम
  • CBT-2 एग्जाम
  • एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

इन सभी स्टेज को पास करने के बाद ही फाइनल सिलेक्शन होगा।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

संभावना है कि उम्मीदवार के पास:

  • 10वीं पास
  • ITI सर्टिफिकेट
    या
  • इंजीनियरिंग डिप्लोमा

में से कोई एक योग्यता होना जरूरी रहेगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?

ALP का पोस्ट 7th Pay Commission के लेवल-2 में आता है। शुरुआत में लगभग ₹19,900 बेसिक सैलरी मिलती है। इसके अलावा DA, HRA, TA और मेडिकल जैसी कई सुविधाएं भी दी जाती है।

आवेदन कब से शुरू होगा?

रेलवे बोर्ड जल्द ही भर्ती कैलेंडर जारी करने वाला है। जैसे ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन आएगा, ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया जाएगा। इसलिए आप लोग समय-समय पर अपडेट चेक करते रहे।

आखिरी बात

अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होना कोई छोटी बात नहीं है, इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर देना चाहिए ताकि मौका हाथ से ना निकल जाए।

इसे भी पढ़ें >>

सरकारी नौकरी:बिहार में 1.95 लाख सरकारी नौकरी का ऐलान! शिक्षा विभाग में 46,000 Vacancy समेत नए डिग्री कॉलेजों में 9,284 पदों पर स्थायी बहाली!

Writer: Mobassir AlamEditor: Mobassir Alam