शिक्षक ख़बर

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार दे रही है 10,000 रुपए का एडवांस क्रेडिट! खाते में पैसे नहीं रहने पर भी निकाल पाएंगे दस हजार रुपए!

×

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार दे रही है 10,000 रुपए का एडवांस क्रेडिट! खाते में पैसे नहीं रहने पर भी निकाल पाएंगे दस हजार रुपए!

Share this article

Special Festival Advance Credit: केंद्रीय कर्मचारियों को पूर्व की तरह इस साल भी बड़े तोहफे मिले हैं। हाल ही में सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल बोनस के नाम पर 10,000 रुपए का एडवांस क्रेडिट खाते में क्रेडिट कर दिया गया है।

जिसे कर्मचारी कभी भी निकाल कर इस्तेमाल कर सकता है। यहाँ तक की इसे इस्तेमाल करने पर कर्मचारियों को कोई बजाय भी नहीं देना पड़ता है। और बैंक के सभी प्रॉसेसिंग फीस भी सरकार ही भुगतान करती है।

कब तक उठा पाएंगे एडवांस क्रेडिट का लाभ

जैसा की सरकार ने कर्मचारियों को दस हजार का एडवांस क्रेडिट इस्तेमाल करने की छूट दी है, तो इसके कुछ शर्तें भी है। शर्त यह है की कर्मचारी साल के किसी भी माह में अगर एडवांस क्रेडिट का इस्तेमाल करता है, यानी अपने खाते से एडवांस में पैसे निकालता है। तो उसे यह राशि आने आगे वाले 31 मार्च से पहले बैंक को वापिस लौटाना होगा।

कितने समय में लौटा पाएंगे पैसे

दरअसल बैंक से लिए हुए एडवांस क्रेडिट को EMI के तौर पर भी भुगतान किया जा सकता है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा दस किश्तें यानी हजार रुपए प्रति माह और कम से कम 1 किश्त यानी 10,000 एक बार में ही भुगतान किया जा सकता है। या लौटाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कर्मचारियों को त्यौहार पर बोनस के तौर पर एक हजार रुपए मिलता था। जिसे अब हटा कर लोन की शकल में 10,000 हजार रुपए तक बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें की पहले से दिया जा रहा 1,000 रुपए कर्मचारियों को वापस नहीं करना होता था। जिससे सरकार को एक अतिरिक्त बोझ ढोना पड़ता था। लेकिन अब इसे लोन के तौर पर दे कर सरकार अपने पुरे पैसे कर्मचारियों से वापिस ले लेता है।

त्यौहार को बना सकते हैं सुखमय

हालांकि इस एडवांस क्रेडिट को सरकार द्वारा जारी करने का उद्देश्य यह है की त्योहारों पर जब कर्मचारियों के पास वेतन का पैसा किसी क़र्ज़ को अदा करने में ख़त्म हो जाए तो वह सरकार द्वारा दिए गए एडवांस क्रेडिट का इस्तेमाल कर अपने त्यौहार को सुखमय बना सकता है। कर्मचारियों द्वारा इसे सरकार की एक अच्छी पहल माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें>>>

केंद्र सरकार: कर्मचारियों को मिला पुरानी पेंशन चुनने का मौका! 31 अगस्त 2023 तक कर सकेंगे अप्लाई ! जानें क्या है प्रक्रिया?