अन्य

सरकारी नौकरी:बिहार में 1.95 लाख सरकारी नौकरी का ऐलान! शिक्षा विभाग में 46,000 Vacancy समेत नए डिग्री कॉलेजों में 9,284 पदों पर स्थायी बहाली!

×

सरकारी नौकरी:बिहार में 1.95 लाख सरकारी नौकरी का ऐलान! शिक्षा विभाग में 46,000 Vacancy समेत नए डिग्री कॉलेजों में 9,284 पदों पर स्थायी बहाली!

Share this article

बिहार के 211 प्रखंडों में खुलेगा नया डिग्री कॉलेज, 9,284 पदों पर होगी स्थायी बहाली, जुलाई 2026 से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी!

Patna: बिहार में अब ऐसे प्रखंड जहां आज तक एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है, वहां के छात्रों को दूसरे शहर जाने की मजबूरी धीरे-धीरे खत्म होने वाली है। राज्य सरकार ने डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में नए महाविद्यालय खोलने का फैसला लिया है। इन कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति भी की जाएगी।

सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार नए बनने वाले डिग्री महाविद्यालयों में कुल 9,284 पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाएगी। वहीं दूसरी ओर राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े करीब 1.95 लाख पदों पर भर्ती के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करने की भी तैयारी चल रही है।

सरकारी नौकरी:  पटना जिले के 7 प्रखंडों में पहले चरण में खुलेगा कॉलेज

सबसे पहले पटना जिले के उन प्रखंडों को चिन्हित किया गया है जहां अभी तक कोई डिग्री कॉलेज नहीं है। पहले चरण में जिन 7 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है, वे हैं:

  • अथमलगोला
  • बेलछी
  • दनियावां
  • नौबतपुर
  • पुनपुन
  • संपतचक
  • मनेर

जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यहां जल्द से जल्द कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि जुलाई 2026 तक पढ़ाई शुरू कराया जा सके

छात्राओं को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा

सरकार का कहना है कि इन कॉलेजों के खुलने से सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों खासकर लड़कियों को मिलेगा। अभी उच्च शिक्षा के लिए उन्हें दूर शहरों में जाना पड़ता है, लेकिन अब अपने ही प्रखंड में ग्रेजुएशन की पढ़ाई हो सकेगी।

ये पूरा काम राज्य सरकार के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के तहत चल रहे
उन्नत शिक्षा – उन्नत भविष्य” योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।

नए कॉलेजों में 16 विषयों में होगी पढ़ाई

नए डिग्री कॉलेजों में:

  • कला (Arts)
  • विज्ञान (Science)
  • वाणिज्य (Commerce)

के साथ-साथ कुछ रोजगारपरक (Vocational) कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।

कुल मिलाकर यहां 16 विषयों में पढ़ाई कराई जाएगी, जिसमें:

  • 15 विषयों के लिए दो-दो शिक्षक होंगे
  • 16वां विषय व्यावसायिक पाठ्यक्रम होगा जिसमें एक या दो शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी

हर कॉलेज में होंगे 44 पद

प्रत्येक नए डिग्री महाविद्यालय में:

  • 01 प्राचार्य
  • 32 शिक्षक
  • 12 शिक्षकेत्तर कर्मचारी

यानि एक कॉलेज में कुल 44 पदों का सृजन किया जाएगा

जब तक नियमित बहाली की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा इन कॉलेजों का संचालन किया जाएगा।

बिहार के 211 प्रखंडों में अभी भी नहीं है डिग्री कॉलेज

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में यह सामने आया है कि:

राज्य के कुल 534 प्रखंडों में से 211 प्रखंड ऐसे हैं जहां एक डिग्री कॉलेज नहीं है

ऐसे सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से नए कॉलेज खोलने की योजना बनाई जा रही है।

सरकारी नौकरी: 1.95 लाख पदों पर भर्ती के लिए आएगा वार्षिक कैलेंडर

बिहार सरकार अब नियुक्ति प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए पहली बार वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने जा रही है। इस कैलेंडर में शामिल रहेगा:

  • कब आवेदन लिया जाएगा
  • परीक्षा कब होगी
  • रिजल्ट कब तक आएगा

इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी सहूलियत मिल सकता है, क्योंकि कई बार अचानक परीक्षा की तारीख घोषित होने से तैयारी का प्लान बिगड़ जाता है।

विभागवार संभावित नियुक्तियां

  • शिक्षा विभाग – 46,000 पद
  • स्वास्थ्य विभाग – 15,000 पद
  • गृह विभाग (पुलिस) – 30,000 पद
  • अन्य विभाग – शेष पद

जुलाई 2026 से पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि नए स्थापित डिग्री महाविद्यालयों में जुलाई 2026 से शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया जाए। इसके लिए प्रशासनिक एवं शैक्षणिक स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

इस फैसले से ना सिर्फ उच्च शिक्षा का विस्तार होगा बल्कि आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

Writer: Mobassir AlamEditor: Mobassir Alam