अन्य

8वें वेतन आयोग के नाम पर स्कैम: 8th Pay Commission Salary Calculator App डाउनलोड किया तो अकाउंट हो सकता है खाली!

×

8वें वेतन आयोग के नाम पर स्कैम: 8th Pay Commission Salary Calculator App डाउनलोड किया तो अकाउंट हो सकता है खाली!

Share this article

8वें वेतन आयोग के नाम पर स्कैम! सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा खतरा

इन दिनों 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच काफी चर्चा चल रहा है। हर कोई ये जानना चाहता है कि सैलरी में कितना बढ़ोतरी होगा और नया पे-स्केल क्या रहेगा। लेकिन इसी बीच अब एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है, जो खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों को ही टारगेट कर रहा है।

गृह मंत्रालय के साइबर अवेयरनेस प्लेटफॉर्म Cyber Dost की तरफ से इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि ठग लोग 8th Pay Commission के नाम पर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं और उनके बैंक अकाउंट तक पहुंच बना ले रहे हैं।

आखिर ये “Salary Calculator App” वाला मामला क्या है?

स्कैम करने वाले लोग WhatsApp पर एक मैसेज भेज रहे हैं जिसमें लिखा रहता है कि अब आप 8वें वेतन आयोग लागू होने के बाद अपनी नई सैलरी चेक कर सकते है। मैसेज के साथ एक APK फाइल भी भेजा जाता है, जिसका नाम रहता है — Salary Calculator App।

ऐप देखने में बिल्कुल असली लगता है, जिससे लोगों को लगता है कि शायद ये कोई ऑफिशियल ऐप होगा। और बस यहीं पर लोग गलती कर बैठते है।

APK फाइल डाउनलोड करते ही क्या होता है?

जैसे ही कोई इस फाइल को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके इंस्टॉल करता है, उसके बाद:

  • फोन का एक्सेस हैकर्स के पास चला जाता है
  • मोबाइल में मौजूद पर्सनल जानकारी चोरी हो सकता है
  • बैंक डिटेल्स तक पहुंच मिल जाता है
  • OTP भी हैकर देख सकता है
  • बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकता है

यानि एक बार ऐप इंस्टॉल किया और कुछ ही देर में अकाउंट खाली होने का खतरा बन जाता है।

8वें वेतन आयोग के नाम पर स्कैम: सरकार ने क्या कहा है?

साइबर एजेंसियों का साफ कहना है कि सरकार कभी भी WhatsApp या किसी भी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए APK फाइल नहीं भेजता है। अगर इस तरह का कोई लिंक या फाइल आपको मिलता है, तो उसे डाउनलोड करना बहुत भारी पड़ सकता है।

ऐसे स्कैम से कैसे बचे?

  • किसी भी अनजान नंबर से आए APK फाइल को डाउनलोड मत कीजिए
  • ऐप हमेशा Google Play Store या ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करे
  • बैंकिंग जानकारी किसी के साथ शेयर ना करे
  • संदिग्ध मैसेज तुरंत डिलीट कर दीजिए
  • ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड करने से भी बचे

8वें वेतन आयोग से जुड़ी सही जानकारी के लिए केवल सरकारी वेबसाइट या भरोसेमंद न्यूज़ सोर्स पर ही विश्वास करें। थोड़ी सी सावधानी ही आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है।

सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए।

इसे भी पढ़ें >>

ई-शिक्षाकोष पोर्टल से शिक्षकों का डेटा लीक? शिक्षकों को फोन पर मिल रही है धमकी !

Writer: Mobassir AlamEditor: Mobassir Alam