सरकारी योजना

OPS: कांग्रेस ने पुरानी पेंशन को लेकर दिया ऐसा बयान कि बीजेपी के खेमें में मची हलचल! पार्टियों के नोक-झोंक से कर्मचारियों को होगा फायदा

×

OPS: कांग्रेस ने पुरानी पेंशन को लेकर दिया ऐसा बयान कि बीजेपी के खेमें में मची हलचल! पार्टियों के नोक-झोंक से कर्मचारियों को होगा फायदा

Share this article

मध्य प्रदेश में सरकार बनते ही कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना को बहाल करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी कर्मचारियों को आश्वाशन देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया जाएगा। इस बात ने भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से टेंशन में दाल दिया है।

दरअसल आने वाले 2 अक्टूबर को सरकार से नाराज़ सभी कर्मचारी संगठन आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इसको देखते हुए कांग्रेस के पूर्व सीएम ने अपना दांव चला है। कांग्रेस के तरफ से इस बयान को भूपेंद्र सिंह पलटवार करते हुए कहा के सिर्फ वादा करते हैं निभाते एक भी नहीं है। इससे पहले कांग्रेस की सरकार में कमलनाथ के वादे पुरे नहीं करने पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस को उसके घोषणापत्र में किए गए कई वादे भी याद दिलाए

कांग्रेस पर गुमराह करने का लगाया आरोप

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि “कमलनाथ ने तो इससे पहले भी कई घोषणाएं की थी, लेकिन उन घोषणाओं को पूरा नहीं किया।” उन्होंने कहा “कमलनाथ ने कर्ज माफी का भी वादा किया था जो पूरा नहीं किया, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था यह भी पूरा नहीं हुआ।”

भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ गुमराह करती है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार हर एक वर्ग के लिए हमेशा ही काम करती रही है। कर्मचारियों की जो भी समस्याएं और मांग हैं उनका बातचीत के जरिए समाधान निकाल लिया जाएगा और उचित निर्णय लिया जाएगा।”

कर्मचारी संगठन कर रही है आंदोलन की तैयारी

कई महीनों से धरना दे रहे कर्मचारियों की मांग को सरकार की तरफ से कोई सांत्वना नहीं मिलने की वजह से 02 अक्टूबर 2022 महात्मा गाँधी के जन्मदिवस के मौके पर सभी कर्मचारी प्रदेश सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने की तैयारी में है।

जिसमें मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सभी जिलों में एक ही समय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे दोपहर उपवास पर बैठेंगे। इस बात का फायदा उठाते हुए कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कर्मचारियों के साथ खड़ी हो गई है। दरअसल प्रदेश में 2023 को विधान सभा चुनाव होने वाली है। जिसकी वजह से ओपोसिशन लीडर उठाने के फ़िराक में हैं।

इसे भी पढ़ें

कर्मचारियों के 3% DA बढ़ा कर सरकार ने दिया दुर्गा पूजा का तोहफा! 8 महीने के DA एरियर की भी हुई स्वीकृति!