केंद्रीय कर्मचारी

RBI Repo Rate: रेपो रेट में वृद्धि के चलते ऋण चुकाने वालों का बढ़ा सिरदर्द! रेपो रेट बढ़ने की जानें वजह?

×

RBI Repo Rate: रेपो रेट में वृद्धि के चलते ऋण चुकाने वालों का बढ़ा सिरदर्द! रेपो रेट बढ़ने की जानें वजह?

Share this article

RBI Repo Rate: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के तरफ से लोन लेने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल आरबीआई के गवर्नर (Shaktikanta Das) ने बीते तीन दिनों (28 सितंबर से 30 सितंबर) तक चली MPC की बैठक के बाद रेपो रेट की दर को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। Shaktikanta Das ने रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का एलान किया है।

अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 5.9% हो गई है। इससे पहले आरबीआई ने अगस्त में रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। मई महीने में भी हुई MPC की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया था।

रेपो रेट बढ़ने से EMI पर पड़ेगा असर

केंन्द्रीय बैंक (Central Bank) की ओर से कहा गया है कि फैसला वर्तमान प्रभाव से ही लागू होगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने इस फैसले की जानकारी दी है।

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के इस फैसले से सारे लोन महंगे हो जाएंगे। दरअसल रेपो रेट वो दर होती है जिस पर आरबीआई दूसरे बैंकों को कर्ज मुहैया कराती है। इसके विपरीत रिवर्स रेपो रेट उस ब्याज दर को कहते हैं जो आरबीआई के पास पैसा रखने पर केंद्रीय बैंक बैंको को देती है।

इसलिए आमतौर पर यह माना जाता है कि अगर आरबीआई रेपो रेट घटाएगा तो बैंक ब्याज दर कम करेंगे और अगर आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है तो बैंक ब्याज दर बढ़ाएंगे। इससे आम आदमी को मिलने वाला लोन महंगा हो जाएगा।

वर्तमान से लागू होगा Repo Rate

अगर आपने फिक्स्ड रेट पर बैंक से लोन लिया है तो रेपो रेट बढ़ने से आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसका असर केवल वेरिएबल दरों पर लिए गए कर्ज पर हि पड़ेगा। फिक्स्ड रेट पर लिए गए लोन पर आगे होने वाले उतार-चढ़ाव का असर ब्याज दरों पर नहीं होता है। वहीं वेरिएबल ब्याज दरों पर लिए गए लोन में बदलाव होता रहता है।

महंगाई का खतरा अब भी बना हुआ है

आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि महंगाई का खतरा अब भी बना हुआ है। उन्होंने कहा है कि चुनौतीपूर्ण समय में देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ है। हमारा जीडीपी ग्रोथ सबसे बेहतर है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। फाइनेंशियल मार्केट के सभी सेगमेंट में उथल-पुथल है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद है। आरबीआई का अकोमोडेटिव रुख कायम है।

किस वजह से बढ़ा रेपो रेट

उन्होंने कहा कि CPI हमारे लक्ष्य से ऊपर है इसलिए MPC ने रेपो रेट को बढ़ाने का फैसला लिया है। एमपीसी के छह में पांच सदस्यों ने रेपो रेट को बढ़ाने के पक्ष में फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च बढ़ने से लिक्विडिटी में सुधार  होगा। FY23 में ग्रामीण क्षेत्रों में मांग में सुधार दिख रही है। रियल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान FY23 के लिए 7 प्रतिशत है।

कैसे काम करता है रेपो रेट?

भारतीय रिजर्व बैंक बाजार में मुद्रा के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट का इस्तेमाल करता है। जब बाजार महंगाई की गिरफ्त में होती है तब आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है। बढ़ी हुई रेपो रेट का मतलब होता है कि जो बैंक आरबीआई से पैसे लेंगे उन्हेंं वह पैसा बढ़ी हुई ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस रेपो रेट की वजह से नए ऋण लेने वालों को ज्यादा लोन की रकम चुकानी पड़ेगी। CPI के लक्ष्य को पाने के लिए सरकार ब्याज दर को बढाती है।

इसे भी पढ़ें:

Aon PLC Report: 2023 में कर्मचरियों की होगी 10.4 फीसदी वेतन वृद्धि, सैलरी में आएगा बम्पर उछाल!