7th Pay Commissionकेंद्रीय कर्मचारी

DA Hike: कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, DA में होगी वृद्धि! एरियर का होगा भुगतान! खाते में आएगी मोटी रक़म!

×

DA Hike: कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, DA में होगी वृद्धि! एरियर का होगा भुगतान! खाते में आएगी मोटी रक़म!

Share this article
DA Hike

DA Hike: लम्बे समय से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। दरअसल उनके महंगाई भत्ते में जल्द ही इजाफा होने वाला है। DA के अलावा एरियर की मंजूरी भी केंद्र सरकार से मिलने वाली है।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि DA में कितना इज़ाफ़ा होगा। कई दिनों से इस बात की चर्चा जोरों से थी के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इज़ाफ़ा हो सकता है। लेकिन AICPI इंडेक्स के आंकड़े की बात करें तो कुछ और ही तस्वीर नज़र आने लगा है।

एआईसीपीआई इंडेक्स आंकड़े के अनुसार देखें तो महंगाई भत्ता 46 फीसदी को क्रॉस करता हुआ नज़र आ रहा है। इसका मतलब यह है की अब महंगाई भत्ता में 3 की जगह 4 फीसदी का इज़ाफ़ा दिख सकता है।

कब मिलेगा महंगाई भत्ता?

वैसे कर्मचारी को यह लाभ प्राप्त होगा! जिन्हें 7th Pay Commition का लाभ मिल रहा है। साल 2023 की दूसरी छमाही के लिए यह महंगाई भत्ता को मंजूरी मिलना है। दरअसल, AICPI आंकड़े पर यह निर्भर होता है कि महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा।

आपको बता दें 2023 के दूसरी छमाही का वृद्धि दर आंकड़ा साफ़ हो गया है। जीसके लिए सरकार जल्द ही फैसला कर वृद्धि दर लागू करेगी। हालांकि, इसे लागू करने में सरकार कम से कम दो माह का वक्त लेती है। .

मार्च 2023 में जनवरी के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान केंद्र सरकार के तरफ से किया गया था। जिसमें 4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था। उस वृद्धि से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो गया था।

रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2023 दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा दूसरी छमाही का लाभ दिया जाएगा। हालांकि आधिकारिक रूप से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

DA Hike: कितना होगा महंगाई भत्ता वृद्धि?

अब सबसे बड़ा सवाल है कि DA में कितना वृद्धि होगा? आपको मालूम है कि AICPI(IW) इंडेक्स के नंबर्स के आधार पर ही DA की गणना की जाती है। महंगाई दर कैलकुलेशन के हिसाब से महंगाई भत्ता तय किया जाता है। जनवरी 2023 से जून 2023 तक के नंबर्स को देखें तो में 4 फीसदी का इजाफा साफ नजर आ रहा है।

इंडेक्स की कैलकुलेशन के हिसाब से ये 46.24 फीसदी पहुंच चुका है। लेकिन, DA में सरकार दशमलव में भुगतान नहीं करती है। इसके लिए 0.50 से नीचे की दर लागू किया जाएगा। इससे यह साफ है कि 46 फीसदी महंगाई भत्ता मंजूर हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 4 फीसदी का लाभ मिलना तय है।

3% DA देने पर खुलासा!

आपको बता दें कि रेलवे फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने समाचार एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “महंगाई भत्ता 3 फीसदी मिलना तय है। लेकिन, हम सरकार से 4 फीसदी DA बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।”

उनके द्वारा दिए गए बयान से इस बात ने जोर पकड़ लिया था कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का ही इजाफा होगा।

हालांकि, इसके पीछे की कोई ठोस वजह नहीं दी गई कि आखिर सरकार 3 फीसदी क्यों बढ़ाएगी या फिर ये 3 फीसदी का आंकड़ा किस आधार पर निकाला गया? 

AICPI Index कैलकुलेशन

Month AICPI Index DA (महंगाई भत्ता
जनवरी 2023132.8 अंक43.08 फीसदी
फरवरी 2023132.7 अंक43.79 फीसदी
मार्च 2023133.3 अंक44.46 फीसदी
अप्रैल 2023134.2 अंक45.06 फीसदी
मई 2023134.7 अंक45.58 फीसदी
जून 2023136.4 अंक46.24 फीसदी

इस लिंक से जुड़ कर 2024 लयकसभा चुनाव रुझान देख सकते हैं। https://youtu.be/iISEmhNvTfA?feature=shared

देखें कितना आएगा वेतन में उछाल?

सातवां वेतन आयोग के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का मूल वेतन 18,000 रुपए से शुरू होकर 56,900 के करीब है। इस आधार पर नीचे की गई कैलकुलेशन को देखिए… जिससे अंतर अस्पष्ट है।

  1. कर्मचारी का मूल वेतन                 18,000 रुपए
  2. नया महंगाई भत्ता (46%)                       8,280 रुपए/महीने
  3. अबतक महंगाई भत्ता (42%)                  7,560 रुपए/महीने
  4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       8,280-7,560= 720 रुपए/महीने
  5. सालाना सैलरी में इजाफा                       720X12= 8,640 रुपए

इस कैलकुलेशन के आधार पर वेतन का अनुमान लगाया जा सकता है। यह कैलकुलेशन समझने के लिए दिया गया है हालाँकि इसमें बदलाव भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें>>>

स्कूलों में चला के के पाठक का डंडा! राज्य भर के स्कूलों से लाखों बच्चों का नामांकन हुआ रद्द!