Pension Newsकेंद्रीय कर्मचारी

केंद्र सरकार 2023: कर्मचारियों के सितम्बर माह के वेतन में जुड़कर आएगा दुर्गापूजा का बोनस! जानें कितनी मिलेगी सैलरी!

×

केंद्र सरकार 2023: कर्मचारियों के सितम्बर माह के वेतन में जुड़कर आएगा दुर्गापूजा का बोनस! जानें कितनी मिलेगी सैलरी!

Share this article
केंद्र सरकार

केंद्र सरकार: हर साल की तरह इस साल भी केंद्रीय कर्मचारी को सरकार के तरफ से दुर्गापूजा पर बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। दरअसल केंद्र सरकार कर्मचारियों को दशहरा से पहले उन्हें एक माह की सैलरी के बराबर बोनस देने जा रही है।

सूत्रों की मानें तो यह बोनस सितम्बर माह की सैलरी में जुड़ कर आ सकती है। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। घोषणा पत्र मिलते ही biharteacher.org पर इसकी पुष्टि कर दी जाएगी।

इसके लिए बिहार टीचर की टीम लगातार सरकार के कार्यों पर पैनी नजर रखी हुई है। इसके लिए बिहार टीचर के व्हाट्सएप चैनल से जुड़कर भी लेटेस्ट नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।

कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इसका लाभ देश भर के लगभग 1 करोड़ 17 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा। सरकार के तरफ से हर साल यह तोहफा केंद्रीय कर्मचारियों सहित पेंशनभोगियों को भी मिलता है। आपको याद होगा साल 2022 जब दशहरे के मौके पर केंद्र सरकार के द्वारा Ad-hoc एड होक बोनस देने की घोषणा हुई थी।

सूत्रों की मानें तो इस साल भी केंद्र सरकार के तरफ से ऐसे ही आश्चर्यचकित ढंग से कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है इसकी सूचना जल्द ही वित्त मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक की जाने वाली है।

अक्टूबर माह में मिलेगा DA की भी सौगात

बोनस मिलने की बात तो हो गई लेकिन कर्मचारियों को और भी सौगात मिलने वाली है। दरअसल महंगाई भत्ते पर फैसला भी ऑक्टूबर माह में ही आने वाला है।

जिससे कर्मचारियों के खुशियों में चार चाँद लगने वाला है। माना जा रहा है की 3 से 4 फीसदी तक महंगाई भत्ता में इज़ाफ़ा होना तय है। अगर 4 फीसदी इज़ाफ़ा होता है तो कर्मचारी का महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़ कर 46 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ते की पूरी जानकारी बिहार के अगले आर्टिकल में पढ़ा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें>>>

शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने से क्या मिलेगा लाभ! जाने कितनी बढ़ेगी सैलरी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *