Pension News

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए राजधानी दिल्ली में एक और प्रदर्शन! देश के अलग-अलग राज्यों से कर्मचारी होंगे संगठित!

×

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए राजधानी दिल्ली में एक और प्रदर्शन! देश के अलग-अलग राज्यों से कर्मचारी होंगे संगठित!

Share this article
पुरानी पेंशन योजना

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए अब नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा रहा है। बीते कई महीनो से चल रहे इस प्रदर्शन पर केंद्र सरकार अभ भी खामोश हैं। बावजूद इसके कर्मचारियों ने अपना धरना जारी रखा है।

आपको बता दें कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी का कहना है कि, इस बार पुरे देश भर में हड़ताल की तैयारी है। दरअसल 14 अक्टूबर को दिल्ली के रेलवे भवन में बैठक होने की तैयारी है।

केंद्र और राज्य कर्मचारी लेंगे बैठक में हिंसा

इस बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ रेलवे कर्मचारी, आयकर कर्मचारी, डाक कर्मचारी के अलावा अलग-अलग राज्यों के कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे।

सोशल मीडिया की मानें तो इस बैठक में कर्मचारियों देशव्यापी हड़ताल पर मंथन करेंगे। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बीपी मिश्र का कहना है कि “सरकार पुरानी पेंशन को लागू करने में मनमानी कर रही है”

उत्तर प्रदेश में भी लगातार जारी है मांग

देश के अलग-अलग रज्यों सहित इस वक़्त उत्तर प्रदेश का नाम सबसे आगे है। जहाँ आज भी पेंशन को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसको लेकर महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र का कहना है कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के बाद भी अगर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो 4 नवंबर को पूरे प्रदेश में निकायों से जुड़ी सेवाओं को बाधित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में हो रहे इस प्रदर्शन से लगभग सभी राज्यों के कर्मचारी भी सरकार के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। और 4 नवंबर को सरकार के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जाने वाला है।

इन जगहों पर लागू हो चूका है OPS

  • राजस्थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजस्थान
  • झारखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *