CTET 2026 Re-Exam: हाजीपुर के 2 सेंटर के अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 1 मार्च को होगी!
CTET फरवरी 2026 की परीक्षा दे चुके बिहार के काफी सारे अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, हाजीपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर 7 फरवरी 2026 को आयोजित हुई CTET परीक्षा प्रशासनिक कारणों की वजह से सही तरीके से नहीं हो पाई थी, जिस कारण कई कैंडिडेट्स की परीक्षा बीच में ही बाधित हो गई थी।
अब इसी को लेकर CBSE की तरफ से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिस के अनुसार, उन सभी प्रभावित उम्मीदवारों के लिए CTET Paper-2 की पुनर्परीक्षा अब 1 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित कराई जाएगी।
CTET 2026 Re-Exam: क्या हुआ था 7 फरवरी को?
7 फरवरी को पूरे देश में CTET परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई थी। लेकिन बिहार के वैशाली जिला अंतर्गत हाजीपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर अचानक कुछ प्रशासनिक समस्याएं उत्पन्न हो गई थी, जिसके चलते वहां परीक्षा को जारी रखना संभव नहीं हो पाया।
जिस वजह से:
- कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी
- परीक्षा को बीच में ही रोकना पड़ा
- और अंत में उन केंद्रों पर परीक्षा को रद्द करना पड़ा
इस स्थिति को देखते हुए CBSE ने यह फैसला लिया कि जिन छात्रों की परीक्षा बाधित हुई है, उन्हें दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाए ताकि उनके साथ किसी तरह का अन्याय ना हो।
किसे देना होगा Re-Exam?
यह पुनर्परीक्षा सभी CTET उम्मीदवारों के लिए नहीं है।
सिर्फ वही अभ्यर्थी:
- जिनका परीक्षा सेंटर हाजीपुर के उन 2 प्रभावित केंद्रों पर था
- और जिनकी परीक्षा 7 फरवरी को बाधित हुई थी
उन्हें ही इस Re-Exam में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
नया Admit Card कैसे मिलेगा?
Re-Exam के लिए CBSE जल्द ही नया एडमिट कार्ड जारी करेगा।
ये एडमिट कार्ड CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लॉगिन के अंदर उपलब्ध कराया जाएगा।
कैंडिडेट्स को सलाह है कि:
- समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें
- एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड कर लें
- और परीक्षा से पहले उसमें दिए गए सभी डिटेल्स अच्छे से मिला लें
ताकि बाद में कोई दिक्कत ना हो।
Answer Key और Result पर क्या असर पड़ेगा?
अब क्योंकि दो सेंटर की परीक्षा दोबारा होनी है, तो ऐसे में सभी कैंडिडेट्स की कॉपी की जांच प्रक्रिया Re-Exam के बाद ही शुरू की जाएगी।
पुनर्परीक्षा के बाद:
- प्रोविजनल Answer Key मार्च के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है
- कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा
- उसके बाद Final Answer Key जारी होगी
- और अंत में CTET 2026 का Result और Marksheet घोषित किया जाएगा
यानी कुल मिलाकर अब रिजल्ट आने में थोड़ा समय लग सकता है।
Important Dates
| विवरण | तिथि |
| बाधित परीक्षा की तिथि | 7 फरवरी 2026 |
| Re-Exam Date (Paper-2) | 1 मार्च 2026 |
| Provisional Answer Key | मार्च का पहला सप्ताह (संभावित) |
| Final Result | आपत्तियों के बाद |
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बात
जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा हाजीपुर के इन दोनों केंद्रों पर बाधित हुई थी, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। CBSE ने उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिससे अब सभी को एक निष्पक्ष अवसर मिल सकेगा।
बस उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
इसे भी पढ़ें>>
TRE-4: चौथे चरण में 407 कंप्यूटर शिक्षकों की होगी बहाली, 46 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी!





