ExamsResultsबिहार शिक्षकशिक्षक ख़बर

BPSC Teacher Results 2023: शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषणा में क्यों आया अड़चन! रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा!

×

BPSC Teacher Results 2023: शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषणा में क्यों आया अड़चन! रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा!

Share this article
BPSC Teacher Result 2023

BPSC Teacher Results 2023: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक बहाली परीक्षा के परिणाम की घोषणा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताकि परीक्षा परिणाम की घोषणा 25 सितम्बर को होने वाला था।

बाद में इस तारिख में बदलाव कर 27 सितम्बर बताया गया। लेकिन 27 सितम्बर को ऐसा क्या अड़चन आ गई जिसके चलते परीक्षा परिणाम की तिथि में फिर से बदलाव कर दिया गया।

BPSC Teacher Result 2023

सूत्रों की मानें तो शिक्षक परीक्षा परिणाम अब अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी। हालांकि इस बारे में इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों ने बाल की ख़ाल निकालना शुरू कर दिया है।

इस दिन होगा परीक्षा परिणाम की घोषणा!

आपको बता दें कि जुलाई 2023 को बिहार में लगभग 1,70,000 शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसमें कई लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 24 से 26 अगस्त तक परीक्षा का आयोजन किया गया।

BPSC Teacher Result 2023

सफल परीक्षा आयोजन के बाद उम्मीदवार परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लगातार तिथि में बदलाव से अभ्यर्थी काफी नाखुश हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 10 अक्टूबर से पहले-पहले विभाग द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

BPSC Teacher Results 2023: आयोग के बारे में

आयोग का नामबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
वर्गबीपीएससी शिक्षक रिजल्ट 2023
BPSC टीचर रिजल्ट 2023 तिथिसितम्बर, 2023 
रिजल्ट का तरीकाऑनलाइन
लॉगिन क्रेडेंशियललॉगिन आईडी और पासवर्ड आदि।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bpsc.bih.nic.in/

शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे चेक करें? 

BPSC टीचर रिजल्ट 2023 ऑनलाइन देखने की आसान प्रक्रिया नीचे दर्शाई गई है।

  • सबसे पहले आधिकारिक BPSC वेबसाइट पर जाएं।
  • हेम पेज पर उपलब्ध “परिणाम” या “भर्ती” अनुभाग पर जाएं।
  • फिर “BPSC शिक्षक रिजल्ट 2023″ के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना परीक्षा विवरण, उदहारण: रोल नंबर और जन्म तिथि रिजल्ट विंडो में दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसमें नाम और रोल  नंबर सहित अन्य जानकारी चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें

कितना होगा कट ऑफ मार्क्स?

अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका से बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए कट ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।

वर्गप्राथमिक अध्यापकमाध्यमिक शिक्षकउच्च माध्यमिक शिक्षक 
सामान्य160 – 170 अंक150 – 160 अंक145-155 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग150 – 160 अंक140 – 150 अंक135-145 अंक
अनुसूचित जाति140 – 150 अंक130 – 140 अंक120 – 130 अंक
अनुसूचित जनजाति140 – 150 अंक130 – 140 अंक120 – 130 अंक
ईडब्ल्यूएस150 – 160 अंक140 – 150 अंक130 – 140 अंक
पीडब्ल्यूडी130 – 140 अंक110 – 120 अंक90 – 100 अंक

देखें सबसे पहले परीक्षा परिणाम

BPSC शिक्षक परीक्षा परिणाम की घोषणा होते ही सबसे पहले बिहार टीचर वेबसाइट से इसकी सूचना प्राप्त की जा सकेगी। अभ्यर्थी लगातार इसकी जानकारी के लिए बिहार टीचर के व्हाट्सएप से जुड़ कर ख़बरों पर पैनी नजर रख सकते हैं।

BPSC शिक्षक परीक्षा परिणाम कहाँ से देखें?

आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देखा जा सकता है।

सबसे पहले शिक्षक परीक्षा परिणाम की सूचना कहाँ से प्राप्त करें?

परीक्षा परिणाम की सूचना बिहार टीचर की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *