बिहार शिक्षकशिक्षक ख़बर

केन्द्र सरकार: भारत सरकार ने जारी किया अपने कर्मचारियों के लिए नया ब्याज दर, जानें किसे कितना होगा फ़ायदा।

×

केन्द्र सरकार: भारत सरकार ने जारी किया अपने कर्मचारियों के लिए नया ब्याज दर, जानें किसे कितना होगा फ़ायदा।

Share this article

भारत सरकार ने होम लोन पर घटाया ब्याज दर, अब 7.9 % से घटकर हुआ 7.1 %

भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कर्मचारियों को घर बनाने के लिए बिल्डिंग एडवांस (HBA) यानी बैंक से लिए होम लोन की ब्याज दर को 7.9 % से घटाकर 7.1 % कर दिया है।

सरकार ने इसके लिए र्यालय ज्ञापंक भी जारी हो चुका है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

कर्मचारियों को बड़ी राहत !

सरकार ने इस फैसले के तहत कर्मचारियों को घर बनाने, घर या फ्लैट खरीदने के लिए बैंक से लिए गए होम लोन को चुकाने के लिए दिए जाने वाले एडवांस के इंट्रेस्ट रेट में 80 बेसिस प्वाइंट यानी 0.8 % की कटौती कर दी है।

सरकारी कर्मचारी अब इसका फायदा 01 अप्रैल 2022 के बाद से 31 मार्च 2023 तक उठा सकते हैं।

कितना तक मिल सकता है एडवांस:

आपको बता दें कि सरकार की तरफ से दी जाने वाली इस खास सुविधा के तहत केंद्रीय कर्मचारी 2 तरह यानी अपने मूल वेतन के हिसाब से 34 महीने तक का या अधिकतम 25 लाख रुपये तक एडवांस ले सकते हैं।

साथ ही मकान की कीमत या फिर चुकाने की क्षमता में से जो भी कर्मचारियों के लिए कम हो, उतनी राशि एडवांस के रूप में ले सकते हैं।

आख़िर क्या है HBA ?

जानने की बात यह है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को हाउस बिल्डिंग एडवांस (House Building Advance) देती है। इसमें कर्मचारी खुद या अपनी पत्‍नी के प्लॉट पर घर बनाने के लिए एडवांस ले सकता है।

यह योजना शुरू हुई थी 1 अक्टूबर 2020 से। और इसके तहत 31 मार्च 2023 तक केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 7.9 % ब्याज दर की जगह 7.1 % ब्याज दर पर हाउस बिल्डिंग एडवांस के रूप में देती है।

सौजन्य: समाचारपत्र