प्रदेश कर्मचारियों को सरकार के तरफ से बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। यह तोहफा हर वर्ष कर्मचारियों के लिए खुशियों की सौगात की तरह-तरह होते हैं। आपको बता दें की सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों के भत्ते में इजाफा करने का मन बना लिया है।
सूत्रों के मुताबिक़ राज्य सरकार दिवाली से पहले विभिन्न सार्वजनिक उपक्रम, बोर्ड और निगम के कर्मचारियों को चिकित्सा भत्ता सहित यात्रा भत्ता, प्रतिपूरक स्थानीय भत्ता और मकान किराया भत्ता का लाभ देने की तैयारी कर रही है।
1 अक्टूबर से होगा प्रभावी
गुजरात सरकार ने दुर्गा पूजा के मौके पर अपने कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इसमें उनके भत्तों में वृद्धि की जाएगी। सरकार ने 65 सार्वजनिक क्षेत्र इकाइयों के बोर्ड और निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार चार नए भत्ते देने का निर्णय लिया है।
इसमें चिकित्सा भत्ता, यात्रा भत्ता, प्रतिपूरक स्थानीय भत्ता और मकान किराया भत्ता शामिल है। यह सभी बदलाव 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावी होंगे। इसके फलस्वरूप, कर्मचारियों के वेतन में सुधार होगा। सरकार के तरफ से लिया गया यह निर्णय कर्मचारियों के लिए ख़ुशी की खबर है।
30 फीसदी वृद्धि का फैसला
इससे पहले गुजरात सरकार द्वारा फिक्स्ड वेतन कर्मचारियों को बड़ी राहत दी थी। जब उनके वेतन में 30 फीसदी तक की वृद्धि का फैसला लिया गया था। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। इसके बाद कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखने को मिलगा।