शिक्षक ख़बर

BPSC शिक्षक बहाली में लगा गड़बड़ी का आरोप! मांझी और चिराग ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप! जांच की हो रही है मांग!

×

BPSC शिक्षक बहाली में लगा गड़बड़ी का आरोप! मांझी और चिराग ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप! जांच की हो रही है मांग!

Share this article
BPSC

BPSC शिक्षक बहाली से सम्बंधित अब सवाल उठने लगे हैं सत्ता धारी पार्टी पर तंज कसा जा रहा है। आरोप लग रहा है की नितीश सरकार ने BPSC शिक्षक बहाली में बड़ी गड़बड़ी की है।

हालांकि सत्ताधारी पार्टी से पहले अभ्यर्थियों ने भी नितीश सरकार पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए नितीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है।

चिराग पासवान ने लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि, “बीपीएससी शिक्षक बहाली के रिजल्ट में धांधली की गई है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने बैकडोर यानी पिछले दरवाजे से लोगों को नौकरियां दी हैं। शिक्षक बहाली में भ्रष्टाचार हुआ है।”

सांसद चिराग पासवान ने बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का खूब समर्थन किया और कहा, नितीश सरकार की यह शिक्षक बहाली भी विवादों में उलझ कर रहने वाली है।

जीतन राम मांझी ने की जांच की मांग

इसके अलाव HAM पार्टी के नेता जीतन राम मांझी भी बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगा चुके हैं। जिसमें उन्होंने कहा “बीपीएससी शिक्षक बहाली में लैंड फॉर जॉब की तरह घोटाला हुआ है। इस मामले की जांच होनी चाहिए”

आपको बता दें की 1.70 लाख शिक्षकों की बहाली होनी थी जिसमें 1 लाख 20 हजार शिक्षक ही परीक्षा में सफल हुए हैं। अब परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का ट्रेनिंग होना है। तब जाकर उनकी पोस्टिंग की जाएगी।

इसे भी पढ़ें>>>

270 अंगीभूत कॉलेजों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई! जांच कमिटी का हुआ गठन!