Resultsबिहार शिक्षकशिक्षक ख़बरशिक्षक नियोजन

BPSC Teacher Result 2023: इस दिन घोषित होगा परीक्षा परिणाम! यहाँ से देख सकेंगे रिजल्ट!

×

BPSC Teacher Result 2023: इस दिन घोषित होगा परीक्षा परिणाम! यहाँ से देख सकेंगे रिजल्ट!

Share this article
BPSC Teacher Result 2023

BPSC Teacher Result 2023: बीपीएससी परीक्षा परिणाम की घोषणा की तिथि का एलान कर दिया गया है। इसके लिए विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जिससे महीनों से इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों में उत्सुकता देखि जा सकती है।

हालाँकि पहले इस बात की कवायद थी के सितम्बर माह के अंत तक रिजल्ट की घोषणा होगी लेकिन किन्ही कारणों BPSC बोर्ड ने परीक्षा परिणाम की घोषणा तिथि में बदलाव कर दिया। और बताया गया के अक्टूबर महीने के मध्य में इसकी घोषणा कि जाएगी। इस बात की पुष्टि खुद चेयरमैन अतुल प्रसाद ने की थी।

इस दिन जारी होगा BPSC रिजल्ट

बोर्ड के चैयरमेन की बात करें तो उन्होंने इस बात का संकेत दिया है की 15 अक्टूबर तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। हालाँकि उससे पहले 14 अक्टूबर को भी रिजल्ट प्रकाशित किया जा सकता है। लेकिन 16 से पहले पहले इसकी घोषणा होना तय माना जा रहा है।

हालाँकि इससे पहले 10 अक्टूबर को रिजल्ट जारी होने के कवायद लगाए जा रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहे न्यूज़ चैनलों के सभी प्रेडिक्शन फ़ैल हो गया। लेकिन अब 16 अक्टूबर तक घोषणा को सही माना जा रहा है।

कब हुई थी परीक्षा और कहाँ से देखें परिणाम

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त, 2023 को विभाग द्वारा दो पालियों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई थी।

आपको बात दें कि परीक्षा राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर क्लिक करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट का परिणाम देख सकते है।

BPSC Teacher Result 2023: रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जहां BPSC Teacher Result लिखा हो।
  • यदि आवश्यक हो तो अपनी क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • लॉग इन करते ही आपका BPSC Teacher Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना BPSC Teacher Result चेक करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें।

इसे भी पढ़ें>>>

Bihar Board Exam 2024: इन छात्रों को परीक्षा देने से रहना होगा वंचित! कारण जान रह जाएंगे हैरान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *