अन्य

Weather Alert: बिहार के मौसम में हवाओं का ज़ोर! तापमान में होगी गिरावट! जानें कब मिलेगी राहत?

×

Weather Alert: बिहार के मौसम में हवाओं का ज़ोर! तापमान में होगी गिरावट! जानें कब मिलेगी राहत?

Share this article
Weather Alert

Weather Alert: बिहार के मौसम में हवाओं के जोर ने अफरा तफरी मचा दिया है। बीते दिनों तक ठण्ड से बिहार वासियों को रहत मिलने लगी थी। लेकिन बुधवार से राजधानी समेत बिहार के कई जिलों में हवाओं के तेजी से चलने के कारण ठण्ड का माहौल बन गया है।

मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक बिहार जे तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी। हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर रति घंटा के हिसाब से चल रही है। अगर ऐसा ही रहा तो तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी।

Weather Alert: ठण्ड बढ़ने की आशंका

बिहार के कई जिलों में ठंढ बढ़ सकती है। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा इस बात की चेतावनी भी दी गई है। बीते मंगलवार को पटना सहित बिहार के 10 अन्य जिलों में हलकी पजलकी बारिश हुई थी। लेकिन बुधवार से हवाओं के बहने के चलते सुबह और शाम कंकानी के साथ ठण्ड लगेगी।

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कोहरा रहने का भी इमकान जाताया गया है। हालाँकि दिन के समय तापमान में वृद्धि के कारन ठण्ड में कमी पायी जा सकती है।

इस दिन से मिलेगी रहत

मौसम विभाग रिपोर्ट की मानें तो शनिवार 10 फ़रवरी के बाद से मौसम विभाग में बदलाव द्दिखेगी और ठण्ड से रहत भी मिलने की बात कही गई है।

हालाँकि बीते मंगलवार की बात करें तो सबसे गर्म जिला मधुबनी रहा जहाँ तापमान 25.7 डिग्री रहा। जबकि सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज जिला को सबसे ठंडा माना गया जहाँ पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें>>>

शिक्षकों को आज होगा वेतन भुगतान! लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई! पत्र जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *