केंद्रीय कर्मचारी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज! राष्ट्रपति ने इन नामों को किया घोषित! जानें कब होगा शपत ग्रहण?

×

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज! राष्ट्रपति ने इन नामों को किया घोषित! जानें कब होगा शपत ग्रहण?

Share this article

Appointment In Supreme Court: देश के सबसे बड़े सुप्रीम कोर्ट को पाँच नए जज मिले हैं। लंबे समय से सुर्खियों में रहे कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई। जजों के प्रोमोशन पर राष्ट्रपति ने मुहर लगा भी दी है।

भारतीय संविधान के प्रवधानों के अनुसार देश के विभिन्न हाईकोर्ट के पाँच जजों को सुप्रीम कोर्ट के लिए नियुक्त किया गया है। जिसके लिए आदेश भी जारी हो चुके हैं। इस बात की जानकारी कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने ट्वीट करके दी है।

इन सबको मिली नियुक्ति

राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल के नाम को मंजूरी मिली है। वहीं पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल और जज अहसानूद्दीन अमानुल्लाह को भी नाम लिस्ट में शामिल है।

मणिपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पीवी संजय कुमार को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज मनोज मिश्रा के लिए वारंट जारी हो चुका है।

सुप्रीम कोर्ट जजों की संख्या में वृद्धि

इससे पहले तक सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्यां 27 थी। इस नियुक्ति के बाद से सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 32 हो चुकी है। रिपोर्ट की माने तो अगले सप्ताह सोमवार के दिन जजों का शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि दो अन्य सिफारिशों को अगले सप्ताह तक मंजूरी मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें>>>

लापरवाही के चलते कर्मचारियों को भुगतना बड़ा नुक्सान! 4 को होना पड़ा निलंबित! एक का कार्यकाल हुआ समाप्त!